-छोटे भाई ने मारी तीन गोली, मौके पर हुई मौत
मोदीनगर। निवाड़ी के पैगा गांव में मां को गाली देने से गुस्साए छोटे भाई निशांत (27) ने बड़े भाई विक्रांत (29) की गोली मारकर हत्या कर दी। वि क्रां त हिस्ट्रीशीटर था और लगभग दो माह पूर्व ही चोरी के मुकदमे में जेल से छूटकर आया था। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के विक्रांत । फाइल फोटो कारण वह अधिकांश समय घर से बाहर रहता था। मां पूनम ने बताया कि विक्रांत सोमवार रात करीब दस बजे घर आया था। उसने शराब के लिए रुपये मांगे तो उन्होंने इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर वह उनसे गाली गलौज करते हुए रीट करने लगा। छोटे आई निशांत ने समझाने का प्रयास किया तो वह उससे भी भिड़ गया।इसी बीच निशांत ने विक्रांत की पिस्टल निकाल ली और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली विक्रांत के सिर, पेट व हाथ में लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विक्रांत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम प्रधान उपदेश ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी निशांत को गिरफ्तार कर लिया।
साहब….मेरी पत्नी पर भी रखता था गलत नजर
पुलिस के मुताबिक, निशांत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि विक्रांत उनकी पत्नी पर भी गलत नजर रखता था। उसका अपहरण तक कर लिया था। दस दिन बाद उसकी बरामदगी हुई थी। निशांत की पत्नी भी परेशान थी। निशांत को डर लगा रहता था कि विक्रांत उनकी पत्नी के साथ कोई घटना ना कर दें। कई बार विक्रांत को समझाया लेकिन वह बाज नहीं आया।
घर में चारों तरफ फैला था खून
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं तो पूरे में खून ही खून फैला था। आंगन में जगह-जगह पर खून पड़ा था। विक्रांत आपराधिक प्रवृत्ति का था। पहले भी उसे गोली लग चुकी थी।सबसे पहले उसके हाथ में गोली लगी, इसके बाद भी वह निशांत से हाथापाई करता रहा। पेट में गोली लगने के बाद भी वह खड़ा रहा। गाली-गलौज करता रहा। सिर में गोली लगने पर उसकी मौत हुई।
विक्रांत का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपित निशांत को पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर