मोदीनगर भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तहसील मोदीनगर में धरना दिया। क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। कहा पुलिस अपराध पर नियंत्रण करने में विफल हो रही है। एसीपी को ज्ञापन सौंपकर पदाधिकारियों ने धरना शांत किया। सुबह करीब 11 बजे पदाधिकारी एकत्रित होकर तहसील में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एसीपी कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा क्षेत्र में चाेरों के हौसले बुलंद है। लगातार वारदात काे अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं, किसानों को गलत तरीके से मुचलके में पाबंद किया जा रहा है। पुलिस की तानाशाही किसी सूरत में सहन नहीं होगी। इस मौके पर सतेंद्र त्यागी, अरुण कसाना, विनीत त्यागी, गौरव त्यागी, हैप्पी त्यागी, योगेश सिरोही आदि उपस्थित रहे।