मोदीनगर :भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मतदाता सूची विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण(एसआईआर) को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मोदीनगर डा. मंजू शिवाच रहीं। इस दौरान एसआईआर को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदाता सूची में नाम जुड़ना आवश्यक है। इसलिए पात्र लोग जरूर एसआईआर का हिस्सा बनें। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक करें। ताकि कोई मतदाता अपने अधिकार से वंचित ना रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, सतवीर राघव, सतेंद्र त्यागी, राजन चौधरी, राजेंद्र वाल्मीकि, देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, नवीन जायसवाल, संजय चौधरी, अनीला आर्य आदि उपस्थित रहे।
