मोदीनगर :दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद के पास कार की टक्कर से बाइकसवार युवक घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। मेरठ के विशाल कुमार गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। वे सोमवार काे बाइक से ड्यूटी के लिए ही निकले थे। जब वे मोदीनगर में कादराबाद के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विशाल सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। उनकी कोहनी में चोट आई। आसपास के लोग उन्हें चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
