मोदीनगर

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर तहसील के निकट अनियंत्रित बस की टक्कर से बुधवार रात बाइकसवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कादराबाद के संदीप कुमार बुधवार रात को ड्यूटी से बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच जब वे तहसील के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोग संदीप को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदीप की शादी चार साल पहले हुई थी। उनके एक बेटा व एक बेटी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि संदीप के स्वजन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द चालक की गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *