गाजियाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई के घर राखी बांधने आई बहन से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। पीड़िता की तहरीर पर मधुबन बापूधाम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है।
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी नेहा चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह रक्षाबंधन पर रविवार की सुबह संजयनगर एम ब्लॉक निवासी अपने भाई के घर स्कूटी से राखी बांधने के लिए आई थी। जैसे से उन्होंने भाई के घर के सामने अपनी स्कूटी रोकी तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और गले से चेन लूट ली। पीड़िता ने शोर मचाकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गए। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी देवपाल पुंडीर ने बताया कि घटना स्थल पर देखकर वहां लगे कैमरों से फुटेज निकाली जा रही है। बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *