मोदीनगर

गोविंदपुरी में सहेली के साथ टहलने निकली महिला के गले से बाइकसवार बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन आरोपित नहीं रूके। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। गाेविंदपुरी की मोनिका के मुताबिक, बीती शाम वे अपनी सहेली के साथ टहलते हुए मेन मार्केट में पहुंची थी। इस बीच जब वे पीर के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उनके गले से चेन लूट ली। चेन में उनके नाम का ही लोकेट भी था। चेन व लोकेट का वजन करीब 15 ग्राम है। लूट करने के बाद आरोपित बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए फरार हो गए। मामले में एसीपी का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *