मोदीनगर :हापुड़ रोड पर गदाना गांव के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घ्याल युवक को आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हापुड़ जिले के धौलाना के रवि कुमार बाइक से किसी काम से मंगलवार को मेरठ जा रहे थे। वे पिलखुआ पार कर फरीदनगर के बाद हापुड़ रोड से होते हुए मोदीनगर आ रहे थे। इस बीच जब वे मोदीनगर में गांव गदाना के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक के चक्कर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रवि सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपित चालक मौका पाकर कार समेत वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने रवि का उपचार कराया। मामले में कोई शिकायत को नहीं दी गई है।
