मोदीनगर :निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मुरादनगर के सलमान बुधवार को बाइक से किसी काम से निवाड़ी आ रहे थे। जब वे गंगनहर पटरी मार्ग पर सौंदा पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सलमान सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। अासपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें होश आया। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *