Modinagar : अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर की  डिफेंस कॉलोनी में राहुल कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर को राहुल अपनी पत्नी के साथ बाइक द्वारा एक रिश्तेदार के घर मिलने भोजपुर थाना क्षेत्र पलौता गांव में गए थे। शाम को वापसी के द्वारा शाहजहांपुर गांव के निकट उनकी बाइक पीछे से आते एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट आकर फिसल गई। जिसके चलते बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भागने में सफल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक व उनकी पत्नी को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *