मोदीनगर : भोजपुर पुलिस ने पशु चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पशु बरामद हो गया है। भोजपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मुकीमपुर के गौरव कुमार किसान हैं। वे पशु भी पालते हैं। उन्होंने अपने घेर में पशु बांध रखे थे। सोमवार शाम को कुछ आरोपी उनके घेर में आए और पशु चोरी कर लिया। रात को जब गौरव घेर में पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही मुनेअल इनपुट की मदद से आरोपियों को पकड़ा। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गांव गढ़ी मुकीमपुर का इरफान उर्फ जुनैद और शाकिर है। आरोपी पशु चोरी कर उन्हें बेच देते थे। मिली रकम को आपस में बांट लेते थे। इसके अलावा मोदीनगर पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले आरोपी मेरठ के युसुफ को भी गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से सोने के कंगन व बाइक बरामद हुई। इसके साथी आबिद की पुलिस तलाश कर रही है।
