मोदीनगर भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने जर्जर हाल संपर्क मार्गों की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। तहसील का घेराव कर पदाधिकारी धरने पर बैठ जाएंगे। इन दिनों तहसील क्षेत्र के तमाम संपर्क मार्ग जर्जर हालत में हैं। सड़क बुरी तरह टूटी हुई हैं। जिसके चलते आए दिन हादसे होते हैं। अब शुगर मिल का पेराई सत्र भी चल रहा है। ऐसे में इन रास्तों से गन्ने से भरी ट्राली व बुग्गी भी गुजरती हैं। जर्जर रास्ते के चलते अनियंत्रित होकर बुग्गी व ट्राली पलटने का भी खतरा बना रहता है। परेशान किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान सभा के बैनर तले प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने कहा कि अधिकारियों का इस तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर नरेंद्र त्यागी, अंकित त्यागी, अमित गिरि, सत्यप्रकाश, मदनपाल, बृजभूषण त्यागी, मोनू, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।