मोदीनगर :ब्रह्मपुरी कालोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से लूट की कोशिश की। बदमाशों ने चुन्नी से महिला का गला दबा दिया। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बह्रमपुरी कालोनी की रेखा के मुताबिक, वे सोमवार दोपहर मकान की दूसरी मंजिल पर नहाने के लिए गई थी। आरोप है वहां पहले से ही तीन-चार बदमाश छत पर थे। जैसे वे छत पर कमरे में पहुंचीं तो बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। चुन्नी से गला दबाने की कोशिश की। बदमाशों ने उनसे सामान निकालने के लिए कहा। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और बाथरूम में खुद को बंद कर लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो आरोपित फरार हो गए। महिला का कहना है कि आरोपी छत के रास्ते ही आए और उसी रास्ते फरार हुए। एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।