Disha Bhoomi

मोदीनगर। एक गांव में घर में घुसकर (17) वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया। मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानान्तर्गत के एक गांव में एक व्यक्ति परिवार सहित रहते है। उनकी (17) वर्षीय किशोरी इंटर की छात्रा है। दो दिन पहले छात्रा घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया। आरोप है कि युवक छात्रा को जबरदस्ती घर के अंदर ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस में रिपोर्ट करने व किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों के आने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना प्रभारी अनिता चैहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक अंकुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *