मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक कालोनी के महिला के मुताबिक, उनकी 12 वर्षीय बेटी एक स्कूल में पढाई करती हैं। पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था। कई बार अश्लील फब्तियां कस चुका है। दो दिन पहले वह घर में थी। इसी बीच आरोपी आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। उनके जबरन कपड़े तक फाड़ दिये। शोर सुनकर आसपास के लाेग आए तो आरोपी भाग निकला। घटना के बाद से बच्ची बुरी तरह सदमे में है। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *