मोदीनगर : मोदीनगर नगरपालिका की तरफ से जीरो वेस्ट कार्यक्रम के तहत लोगों से पालीथीन का इस्तेमाल ना करने की अपील की गई। शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की गई। लोगों को बताया कि पालीथीन आसानी से नष्ट नहीं होती है। यहा पर्यावरण के लिए अनुकूल भी नहीं है। इस दौरान लोगों को गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने के फायदों के बारे में बताया गया। लोगों से कपड़े, जूट या कागज़ के थैलों का उपयोग करने की अपील की गई।
