मोदीनगर नंबर ब्लाक होने से गुस्सा सिरफिरे ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी कर दी। उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो आरोपित भाग निकला। घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है। एक गांव की महिला गृहिणी हैं। उनके पति हरियाणा में नौकरी करते हैं। ऐसे में महिला अकेली ही रहती हैं। आरोप है कि पड़ोसी एक आरोपित उनके मोबाइल पर पिछले दस दिन से मैसेज भेज रहा है। उनपर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। आरोपित ने उन्हें अश्लील मैसेज भी भेजे। परेशान आकर महिला ने आरोपित का नंबर ब्लाक कर दिया। इससे आरोपित भड़क गया। वह रात में दीवार फांदकर महिला के घर में कूदा और उनके कमरे में जाकर छेड़खानी करने लगा। विरोध पर आरोपित ने महिला को पीटा। उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। शोर सुन आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने भोजपुर थाने में तहरीर देकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *