Modinagar नगर पंचायत निवाड़ी में करीब वर्ष पूर्व नाले की पुलिया का निर्माण किया गया था, अ बवह पुरी तरह से जर्जर हालत में पंहुच चुकी है। जिस कारण यंहा से गुजरने वाले लोग प्रतिदिन हादसे का शिकार हो रहे है। जिससे क्षुब्ध लोगों ने जमकर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
शुक्रवार को भाकियू नेता सतेन्द्र त्यागी ने नगर पंचायत निवाड़ी के अधिकारियों पर भष्ट्राचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। सतेन्द्र त्यागी का आरोप है कि एक साल पहले ही पुलिया का निर्माण कार्य किया गया था। निर्माण काम में घटिया निर्माण सामग्री लगाने के कारण ही इसकी यह स्थिति हुई है। उन्होने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पुलिया का दोबारा निर्माण नहीं किया गया, तो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया जाएगा। इस मौके पर डॉ0 सत्यप्रकाश, अंकित त्यागी, डब्बू सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस बारे में अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता का कहना है कि पुलिया निर्माण करने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। दो तीन दिन में पुलिया निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था नगर पंचायत के कर्मचारियों से कराई जा रही है, जिससे हादसे ना हो।
