Modinagar दिल्ली मेरठ मार्ग पर गिन्नी देवी कॉलेज के सामने गुरुद्वारा मार्गपर बाइक टकराने से नाराज कार सवार पांच युवकों ने भाजपा नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालात में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा निवाड़ी निवासी रजनीश त्यागी परिवार सहित रहते है। रजनीश त्यागी कस्बा निवाड़ी में भाजपा में सेक्टर अध्यक्ष है। उनका (24) वर्षीय पुत्र अभय त्यागी एक मोबाइल कंपनी में काम करता है। अभय बाइक से कंपनी के काम जा रहा था। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर गुरुद्वारा मार्ग पर पहुंचा तो उनकी बाइक आगे जा रही एक कार से टकरा गई। बाइक व कार की भिड़त होने के बाद अभय त्यागी बाइक सहित नीचे गिर गया। इस बात को लेकर अभय व कार सवार युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि कार सवार पांच युवकों ने लोहे की रॉड व सरिये से वार पर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने अभय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभय त्यगाी की हालात गंभीर बनी हुई है। रजनीश त्यागी ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिता चैहान ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।