-मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने आग को बुझाया, मची अफरा-तफरी

मोदीनगर। तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी किसान सत्येंद्र कुमार कुर्ते में आग लगाकर अधिकारियों के सामने यहुचे। आग देखकर तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने आग को बुझाया। पीड़ित गोविंदपुरी के सतेंद्र के मुताबिक, उन्होंने मोदीनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं की है। पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। मोदीनगर तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का अायोजन हुआ, जिसमें 56 शिकायतें आई। दो का मौके पर ही समाधान करा दिया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिये गए। एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार ने लोगों की शिकायतें सुननी शुरू की। दोपहर क़रीब डेढ़ बजे संतेंद्र सभागार में पहुंचे और अपने कुर्ते में आग लगा ली। भारत माता की जय की नारेबाजी करने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। लेकिन सतेंद्र आत्मदाह करने पर अड़े रहे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। करीब पांच मिनट तक हंगामा चलता रहा। आत्मदाह की कोशिश का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मोदीनगर के कार्यवाहक एसीपी भास्कर वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *