मोदीनगर। थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित बस स्टैंड के सामने क्रेन की टक्कर से घायल 80 वर्षीय कांति देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर की आनंदीपुरा निवासी कांति देवी बीती 2 तारीख को बस स्टैंड के सामने खड़ी थी। तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू क्रेन ने कांति देवी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार रात उपचार के दौरान कांति देवी की मौत हो गई। घटना के समय ही पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया था।