मोदीनगर :
डा. भीमराव आंबेडकर के साथ अपनी फोटो लगाने से गुस्साए लोगों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को मोदीनगर में बसस्टैंड पर पुतला फूंका। अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता व दलित समाज के लोग मौजूद रहे। पुतले को जूते व चप्पलाें से पीटा। अखिलेश यादव की करतूत को शर्मनाक बताया। लोगों के मुताबिक, अखिलेश यादव की तरफ से लखनऊ में बैनर व होर्डिंग लगाए गए। इनपर डा. भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ अपना फोटो लगाया गया है। आरोप है कि अखिलेश यादव की इस हरकत से डा. भीमराव आंबेडकर को अपमानित किया गया। इसलिए पदाधिकारियों ने रोष जाहिर किया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, भाजपा अनूसुचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय वाल्मिकी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी और दलित समाज के लोग बसस्टैंड पर पहुंचे। अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कहा डा. भीमराव आंबेडकर पूरे राष्ट्र के प्रेरणास्त्रोत हैं। राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें अपमानित करने की करतूत बर्दाश्त से बाहर है। इसके बाद पदाधिकारियों ने पुतले को पीटा और आग लगा दी। आग लगाने के बाद भी पुतले को लाठी से पीटा। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल, , अमित तिसावड़, आकाश शर्मा, लोकेश डोढ़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *