• भैरो पर चढ़ाई गई शराब को गड्ढा खोदकर कराया निस्तारित

मोदीनगर सीकरी खुर्द स्थित श्री महामाया देवी मंदिर में दान की गई साड़ियों को मोदीनगर प्रशासन ने मंगलवार को जरूतरमंद लोगों को वितरित कर दिया। इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मोदीनगर डा. मंजू शिवाच व एसडीएम मोदीनगर डा. पूजा गुप्ता रही। इसके साथ ही भैरो पर चढ़ाई शराब को गड़ढा में डालकर निस्तारित किया गया। बोतले खाेलकर शराब गड़ढे में डाली गई। इसके बाद गड़ढे को मिट्टी से भर दिया गया। प्रशासन की इन अनोखी पहल की पूरे शहर में चर्चा हो रही है। दरअसल, मोदीनगर के सीकरी खुर्द गांव स्थित श्री महामाया देवी मंदिर में दूर-दराज से लोग अपनी मनाेकामना लेकर आते हैं। यहां सीकरी माता काे श्रंगार के सामान के साथ चुनरी व साड़ी भी भेंट की जाती हैं। इसके अलावा कुछ श्रद्धालु मंदिर में भैरो की प्रतिमा पर शराब चढ़ाते हैं। कुछ शराब चढ़ाने के बाद बाकी को बोतल समेत वहीं छोड़ दिया जाता है। ऐसे में मंदिर परिसर में शराब से भरी बोतलों की खेप जमा हो जाती है। इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को साड़ी वितरित की गई।

साथ ही शराब को गड़ढे में डालकर निस्तारित किया गया। एसडीएम मोदीनगर व मंदिर समिति की अध्यक्ष डा. पूजा गुप्ता ने बताया कि 500 से अधिक जरूरतमंदों को साड़ी वितरित की गई हैं। साथ ही करीब 1000 से अधिक शराब की बोतलों का निस्तारण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *