मोदीनगर
निवाड़ी थाना क्षेत्र में श्मशान के निकट घेर से चोर ने पशु चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पशु भी बरामद हो गया है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेरठ के मवाना का दीपक हैं। कुछ दिन पहले निवाड़ी के सुमित गिरी ने निवाड़ी थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस को बताया था कि उनके पास एक घोड़ा है। जिसे वे श्मशान के निकट घेर में बांधते हैं। रात में अज्ञात बदमाशों ने घोड़ा कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।