मोदीनगर :दिल्ली मेरठ मार्ग पर नमो भारत स्टेशन के पास व्यापारी को पीटकर 60 हजार रुपये भी छीनने का आरोप है मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की नंदनगरी कालोनी के राजेंद्र कुमार का दिल्ली मेरठ मार्ग पर नमोभारत स्टेशन के पास इलेक्ट्रीकल सामान का कारखाना है। रविवार रात वे कारखाना बंद करके अपने घर पैदल जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में तीन युवकों ने उनपर हमला बोल दिया। उन्हें बुरी तरह पीटा। धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपित ने उनसे 60 हजार रुपये भी छीन लिये। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
