मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एक फैक्टरी संचालक पर शादी का झांसा देकर दो माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने शादी का दबाव बनाने पर महिला को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की नीयत से उसे छत से फेंकने की कोशिश की। मारपीट में महिला के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक कालोनी की महिला के मुताबिक, उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से कुछ महीने पहले हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच बाते होने लगी। व्यक्ति ने महिला से कहा कि उनकी पत्नी परेशान करती हैं। वह उसे कुछ ही दिन में तलाक देगा और महिला से शादी कर लेगा। इसी तरह झांसे से लेकर आरोपी ने दो महीने तक महिला का शोषण किया। इसके बाद मिलना बंद कर दिया। बातें भी कम कर दी। महिला ने शादी के लिए तो वह टरकाने लगा। महिला आरोपी की फैक्ट्री पर गई तो उसने महिला से गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि बुरी तरह पीटा। जिससे महिला के हाथ की हड्डी तक टूट गई। महिला का अस्पताल में उपचार कराया गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *