मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में तीन साल पूर्व बरात में हुई मुलाकात के बाद युवक युवती की सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म किया और उससे गहने व रकम ऐंठी। परेशान होकर युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के मुताबिक, तीन साल पहले वे भोजपुर के एक गांव में शादी में गई थी। वहां एक युवक से उनकी मुलाकात हुई। दोनों में बातें होने लगी। इस बीच आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक शोषण करता रहा। युवती को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। युवती की शादी हो गई। तब भी आरोपी बाज नहीं आया। वीडियो वायरल की धमकी देते हुए युवती पर मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। वीडियो वायरल की धमकी देते हुए उनसे जेवर व नकदी भी ऐंठ ली। परेशान आकर युवती ने स्वजन को सारी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता ने निवाड़ी थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *