निवाड़ी : 12 वर्षीय मूकबधिर बच्चे के साथ कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने बच्चे को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर कुकर्म किया12 वर्षीय मूकबधिर बच्चे के साथ कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने बच्चे को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर कुकर्म किया विरोद पर बच्चे के मारपीट भी की । पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पता था कि बच्चा बोल नहीं सकता है। ऐसे में उसे लगा कि वह घर नहीं बताएगा। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति कामगार हैं। उनका 12 वर्षीय मूकबधिर है। वह इशारों से ही अपनी बात परिजनों को समझाता है। दो दिन पहले वह घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच आरोपी आया और बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चा खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा। परिजनों को लगा कि उसे चोट आई। वे चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे तो कुकर्म के बारे में जानकारी हुई। बच्चे ने इशारों से स्वजन को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने साइन एक्सपर्ट से बच्चे से पूछताछ की तो आरोपी के बारे में पता चला। आरोपी पड़ोस में ही रहता है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।