मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र के गांव रोरी में ट्यूबवैल पर शराब पीने से रोकने पर युवक पर तमंचे से फायरिंग का मामला सामने आया है। उन्होंने थाने में शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है। गांव रोरी के मोहित के मुताबिक, गांव में शादी समारोह था। बरात में से कुछ लोग ट्यूबवैल पर शराब पी रहे थे। वहां से मोहित अपने खेत में जा रहे थे। इस बीच उन्होंने आरोपित से ट्यूबवैल पर शराब नहीं पीने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। तमंचा से उनपर फायर कर दिया। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने जान बचाई। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *