मोदीनगर : मुलतानीमल मोदी डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. दीपक अग्रवाल काे लेकर एबीवीपी के पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. दीपक अग्रवाल का पुतला फूंका। बृहस्पतिवार को कॉलेज के सामने हुए इस प्रदर्शन में पुतले को चप्पल-जूतों से पीटा गया और कॉलेज परिसर में जुलूस भी निकाला गया। एबीवीपी ने प्राचार्य को निलंबित न किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। पिछले दिनों मुलतानीमल मोदी डिग्री कालेज में एबीवीपी जिला संगठन मंत्री चिरायु शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। पिस्टल तानकर हत्या की धमकी तक दी गई। आरोप है कि प्राचार्य के इशारे पर आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपितों की गिरफ्तारी की लेकिन एबीवीपी पदाधिकारी प्राचार्य को निलंबित करने की मांग पर अड़े हैं। तीन दिन पहले एबीवीपी पदाधिकारियों ने कालेज में धरना शुरू कर दिया। रात में ही यहीं रूके। अब बृहस्पतिवार दोपहर कालेज के प्रचार्य का पुतला तैयार किया। इसके बाद पुतले को लेकर कालेज में जुलूस निकाला। डा. केएन मोदी फाउंडेशन व प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद कालेज के गेट पर पुतला फूक दिया। पुतले को जमीन पर गिराकर लात से पीटा। कालेज में जगह-जगह पर प्राचार्य लापता के पोस्टर चस्पा किये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही पदाधिकारी पुतला दहन कर चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *