मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दुष्कर्म के आरोपी इमरान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी इस्त्रराल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। निवाड़ी के एक गांव निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री को दस दिन पूर्व बाइक सवार दो युवक अगवा कर कब्रिस्तान में ले गए थे। वहां एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। आरोपी की पहचान बागपत के सिंघावली अहीर निवासी इस्रराल के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।