मोदीनगर। नगर की बाग कॉलोनी में घर के आसपास की साफ-सफाई को लेकर चल रही रंजिश में युवक का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। बाग कालोनी के पवन व रितिक का मकान आसपास में ही है। सड़क पर सफाई को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार रात को दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इस बार विवाद मारपीट तक पहुंच गया। रितिक अपने साथी जय के साथ पवन के पास पहुंचा और उन्हें बुरी तरह पीट दिया। आसपास के लोग जब दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। पवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रितिक व जय के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्दी इनकी गिरफ्तारी होगी।
