मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र के बिसाेखर के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घ्याल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मोदीनगर की हरमुखपुरी कालोनी के विकास साेलंकी के मुताबिक, उनका छोटा भाई शेखर बाइक से बिसाेखर रोड पर सामान खरीदने के लिए जा रहा था। इस बीच बिसोखर कट के निकट अज्ञात वाहन ने शेखर की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शेखर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में भयंकर चोट आई। खून से लथपथ हालत में मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें नोएडा हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। स्वजन के मुताबिक, शेखर की सर्जरी हुई है। अब भी स्थिति नाजुक बनी है। मामले में विकास की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है। एसीपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *