मोदीनगर : निवाड़ी रोड पुलिस चौकी के पास भाई का झगड़ा सुलझाने गए युवक को आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने कारवाही करते हुए सात पर केस दर्ज कर लिया है। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की महेंद्रपुरी कालोनी की महिला द्रौपदी देवी के के अनुसार, उनका बेटा प्रिंस एक स्कूल में पढ़ाई करता है। कक्षा के कुछ आरोपी प्रिंस से रंजिश रखते हैं। 11 अगस्त को ट्यूशन से लौटते समय आरोपियों ने प्रिंस को बुरी तरह पीट दिया। वंश ने घर आकर स्वजन को सारी बात बताई। इसपर बड़ा भाई आदित्य प्रिंस के साथ आरोपी के पास गया। आरोप है कि जब वह निवाड़ी रोड पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उनपर हमला बोल दिया। बुरी तरह पीटकर उन्हें घायल कर दिया। जमीन पर गिराकर लात-घूसों से ताबड़तोड़ वार किये। किसी तरह आसपास के लोगों ने मामला शांत किया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि वंश, अर्जुन चौधरी, श्याम धामा, निक्की गुर्जर, जतिन जैनर, प्रीत जैनर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *