मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की न्यू डिफेंस कॉलोनी में पुरानी रंजिश में हर्षवर्धन त्यागी को पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दबंगो ने उन्हें पत्थर से कुचलने का भी प्रयास किया। घायल भाजपा नेता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने एक नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी हर्षवर्धन त्यागी का आरोप है कि कॉलोनी निवासी ज्ञान गुर्जर शराब पीकर आए दिन लोगों को परेशान करता है। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व ज्ञान गुर्जर पर कार्रवाई की थी। इस बात को लेकर ज्ञान गुर्जर हर्षवर्धन से रंजिश रखने लगा। हर्षवर्धन ने बताया कि बताया कि रात करीब दस बजे वह अपने घर की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी बीच छह लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। एक हमलावर ने पत्थर से उनका सिर कुचलने का प्रयास किया। भीड़ जमा होने पर आरोपी हत्या करने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्ञान गुर्जर व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की बलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *