मोदीनगर : वाल्मिकी बस्ती में युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया पुलिस ने सफाई नायक समेत चार पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र की वाल्मिकी बस्ती के दीपक के मुताबिक, वे अपने घर में थे। इस बीच सफाई नायक विकास अपने चार साथियों के साथ उनके घर पर अाए। किसी बहाने से उन्हें अपने साथ ले गए। यहां एक कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। लात-घूसों से ताबड़तोड़ वार किये। आरोप है कि उनकी हत्या की कोशिश की गई। किसी तरह हौसला दिखाते हुए वहां से दीपक निकले और स्वजन को सूचना दी। इसके बाद थाने जाकर शिकायत की। अस्पताल में उपचार कराया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि सफाई नायक जगतपुरी के विकास, निवाड़ी के गांव सारा के विकास, मोनू व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।