मोदीनगर :गोविंदपुरी में गुरुद्वारा के पास जिम से लाैट रहे युवक पर दबंगो ने जानलेवा हमला कर दिया। उनपर नुकीले हथियार व शराब की बोतल से वार किया गया। खून से लथपथ हालत में युवक का अस्पताल में उपचार कराया गया है। आरोप है कि घटना को दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। मोदीनगर थाना क्षेत्र की संतपुरा कालोनी के भूपेंद्र के मुताबिक, उनका बेटा सौरभ शाम के समय जिम में जाता है। दो दिन पहले वह जिम से लौट रहा था। इस बीच जब वह संतपुरा में गुरुद्वारा के निकट पहुंचा तो कुछ दबंग शराब पी रहे थे। सौरभ को देख वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगो ने मारपीट शुरू कर दी। नुकीले हथियार से उनपर वार किये। इतना ही नहीं, शराब की खाली बोतल से भी वार किये। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। मामले में उसी दिन थाने में शिकायत दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सोमवार को फिर से पीड़ित परिवार थाने पहुंचा आैर पुलिस से शिकायत की। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *