मोदीनगर:नगर के गांव मानकी में संपत्ति विवाद के चलते एक महिला को समझौते के बहाने घर बुलाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भोजपुर थाना क्षेत्र के कस्बा फरीदनगर की चांदनी के मुताबिक, उन्होंने मानकी गांव में अबरार से 100 गज का प्लाट खरीदा था। प्लाट को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर चांदनी ने थाने में शिकायत दी थी। आरोप है कि अबरार ने समझौते के लिए चांदनी को अपने घर बुलाया और बुरी तरह पीट दिया। लात-घूंसों से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह वहां से भागकर चांदनी ने जान बचाई। एसीपी ने बताया कि आरोपी अबरार पर केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।