मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र के राजचौपले के पास अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर पत्नी ने भाईयों संग पति को बुरी तरह पीट दिया पति की तहरीर पर मोदीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गांव बखरवा के उमेश मलिक के मुताबिक, उनका अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। उमेश के पास मंगलवार को पत्नी की काल आई। उसने उन्हें राजचाैपले के पास एक अल्ट्रासांउड केंद्र पर बुलाया। कुछ ही देर में उमेश वहां पहुंच गए। आरोप है कि वहां पत्नी व उसके भाई थे। वहां पहुंचते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उमेश के चेहरे पर चोट आई। उन्होंने थाने में शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है।
