मोदीनगर : नगर के तिबड़ा मार्ग पर स्थित रजवाहा (नहर) के किनारे भीषण हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर सीधे रजवाहे में जा गिरा कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। मोदीनगर के गांव दौसा बंजारपुर के उज्ज्वल बाइक से शुक्रवार को किसी काम से मोदीनगर आए थे। काम निपटाने के बाद हापुड़ रोड रजवाहे से गांव लौट रहे थे। इस बीच जब वे तिबड़ा रोड पर पहुंचे पर पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उज्ज्वल बाइकसमेत रजवाहे में गिर पड़े। चोट लगने से वे बेहोश हो गए। सूचना पर डायल 112 की पुलिस माैके पर पहुंची और उज्ज्वल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि कोई शिकायत अभी नहीं मिली है। चालक फिलहाल उपचारधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *