-दोस्त पर वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने का आरोप
मोदीनगर : थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला की दोस्त ने उसे वीडियो काल करते हुए वीडियो रिकार्ड किया था। इसके बाद वीडियो को एडिट कर अश्लील बना दिया। मोदीनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र कि एक कालोनी की महिला के मुताबिक, पिछले दिनों वे अपने घर पर थी। पास में ही उनके पति भी थे। इस बीच उनकी दोस्त की वीडियो काल आई। महिला काल उठाकर बात करने लगी। आरोप है कि वीडियो काल को रिकार्ड कर लिया। इसके बाद इसे एडिट कर अश्लील वीडियो बना दी। जिसे इस्टाग्राम पर फर्जी अकांउट से प्रसारित कर दी। आरोपित की हरकत से महिला की बुरी तरह बदनामी हुई। परेशान आकर महिला ने थाने में शिकायत दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मुस्कान व उसके साथी पर केस दर्ज किया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।