मोदीनगर :
कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकार्ड कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने मोदीनगर थाने में शिकायत दी है।
एक कालोनी की रहने वाली युवती के मुताबिक, वे मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वहीं पर एक युवक से उनकी दोस्ती हुई थी। आरोप है कि उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देता रहा। इसके बाद लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। उनका अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया। युवती को यकीन था कि युवक उनसे शादी कर लेगा। लेकिन कुछ महीने उसने शादी से मना कर दिया। साथ ही आरोपी ने युवती के स्वजन को वह अश्लील वीडियो मोबाइल पर भेज दिया। जिसके बाद युवती यहां मोदीनगर की एक कालोनी में किराये के मकान पर रहने लगी। लेकिन कुछ ही दिन बाद आरोपी यहीं पर आ गया। यहां पर भी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी यदि बदनामी नहीं करानी है तो जैसा वह बोले वैसा ही करना पड़ेगा। आरोपी की हरकत से युवती बुरी तरह परेशान हैं। उन्होंने मोदीनगर थाने में शिकायत दी है। एसीपी मोदीनगर का कहना
