मोदीनगर :नगर के गांव सीकरी खुर्द में मंगलवार दोपहर मकान की छत पर टहल रही 15 वर्षीय किशोरी पर बंदरों के झुंड के हमला कर दिया। बंदरों के हमले से किशोरी छत से गिर गई। किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सीकरी खुर्द गांव के दीपक कुमार की 15 वर्षीय बेटी कनक मंगलवार दोपहर को किसी काम से छत पर गई थी। इस बीच छत पर बंदरों का झुंड आ गया। कनक कुछ समझ पाती इससे पहले ही बंदरों ने उनपर हमला कर दिया। घबराकर वे छत से गिर गई। उनके गंभीर चोट आई। अानन-फानन में आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लगातार बंदरों के अातंक को लेकर बढ़ रही घटनाओं से शहर के लोगों में अधिकारियों के खिलाफ रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *