मोदीनगर :
कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में शादी का झांसा देकर किशाेरी के साथ दुष्कर्म व विरोध पर किशोरी को जातिसूचक टिप्पणी करते हुए अपमानित करने का मामला सामना आया है।आरोप है कि आरोपी किशोरी का दो साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। गर्भपात भी कराया गया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र की एक कालोनी की महिला के मुताबिक, उनकी 16 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा हैं। दो साल पहले युवक से इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती हुई। जिसके बाद बातें शुरू हो गई। मिलना-जुलना भी होने लगा। कुछ दिन बाद युवक ने किशोरी को मिलने के लिए होटल में बुलाया। वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान शादी करने का भरोसा दिया। इसी तरह शादी का झांसा देकर आरोपी दो साल तक शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच किशोरी गर्भवती भी हो गया। आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। अब आरोपी ने किशोरी से बातें करनी कम कर दी। किशोरी को पता चला कि युवक का कहीं रिश्ता हो गया। उन्होंने युवक से शादी के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने मना कर दिया। उनके साथ गाली-गलौज की। जातिसूचक टिप्पणी कर उन्हें भगा दिया। किशोरी तभी से गुमसुम रहने लगी। स्वजन ने पूछा तो रोते हुए सब बता दिया। गुस्साए स्वजन मोदीनगर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। मां की तरफ से शिकायत दी गई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। जल्द उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *