मोदीनगर विधानसभा के भोजपुर ब्लॉक में प्रदेश सरकार द्वारा ठंड से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर सिंह एव विधायक डॉ मंजू शिवाज द्वारा कंबलो का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तहसील प्रशासन की देख रेख में आयोजित किया गया। भाजपा विधायक डॉ मंजू शिवाच ने बताया केंद्र एव प्रदेश सरकार द्वारा निर्धन एव जरूरत मंद लोगो के लिए काफी योजनाएं जनहित में लागू की है। जिसका लोगो को सीधा लाभ मिल सकेगा उन्होंने लोगो से श्रमिक कार्ड बनवाने व श्रमिक कार्ड से मिलने वाले फायदों के बारे में बारीकी से जानकारी दी। विधायक ने वहा उपस्थित महिलाओं से कहा ब्लॉक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिलने वाले निशुल्क पोषण आहार को जरूर ले सरकार उस पर बहुत अधिक धन खर्च करती है। गर्भवती महिलाओं को यह पोषण आहार अपने बच्चों के लिए जरूर लेना चाहिए। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों में तहसीलदार उमाकांत तिवारी नायब तहसीलदार कोमल पवार एडीओ भोजपुर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
