मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली कविता की मौत के मामले में मोदीनगर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ खुदकुशी को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। मुलतानीपुरा स्थित पड़ाव कॉलोनी निवासी मुनेश देवी ने बताया कि र लगभग 12 वर्ष पूर्व उनकी बेटी कविता की शादी भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी दीपक के साथ हुई थी। दंपती के सात वर्ष एक एक बेटा है। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। आरोपी दहेज की मांग को लेकर आए दिन कविता को प्रताड़ित करते थे। कविता ने मामले की शिकायत अपने परिजनों से की तो आरोपी ससुराल वालों ने उसका मायके आना जाना बंद कर दिया। आरोप है कि बीती 24 फरवरी को ससुराल वालों ने कविता को बुरी तरह पीटा। कविता लहूलुहान हो गई और उसका शव फंदे से लटका मिला।एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार पति दीपक और सास उषा के खिलाफ खुदकुशी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांज शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *