मोदीनगर :निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव पैंगा के सामने गंगनहर पटरी किनारे झाड़ियों में बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दस-दस फीट लंबे दो अजगर मिले। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों अजगरों को रेस्क्यू किया। सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग गंगनहर पटरी मार्ग से गुजर रहे थे। इस बीच उन्हें झाड़ियों के पास अजगर दिखे। कुछ ही दूरी पर दूसरा अजगर भी था। अजगर देखने के लिए कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोबाइल में वीडियो रिकार्ड कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की गई। सूचना पर एसओ निवाड़ी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में दोनों अजगर रेस्कयू किये। दोनों अजगर आठ फीट से भी बड़े बताए गए हैं। वन विभाग के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों अजगर को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *