मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित ईएसआईसी अस्पताल में मंगलवार को पिता के साथ दवा लेने आए युवक की आरोपियों ने पिटाई कर दी। युवक ने थाने में घटना की तहरीर दी है। हापुड़ के विपिन अपने पिता की दवा लेने के लिए मंगलवार को मोदीनगर ईएसआई में आए थे। यहां वे पर्ची बनाने वाली कतार में खड़े थे। पर्ची बना रहे युवक से वहां उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसपर ईएसआई अस्पताल के कई कर्मचारी एकत्र हो गए। उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उनके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने जान बचाई। विपिन के चेहरे पर चोट आई है। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *