मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में मंगलवार को दस वर्षीय बच्ची का पीछा करने का मामला सामने आया। बच्ची ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी है। मोदीनगर की एक कालोनी के एक व्यक्ति के मुताबिक, दोपहर एक बजे उनकी दस वर्षीय बच्ची स्कूल से आ रही थी। एक युवक उसका पीछा करने लगा। काफी देर तक भी जब युवक ने पीछा करना बंद नहीं किया तो बच्ची ने एक घर में छिपकर पिता को सूचना दी। घटना के बाद से बच्ची सहमी हुई है। एसीपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
