मोदीनगर :दिल्ली मेरठ मार्ग पर कादराबाद में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवती घायल हो गई। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। गांव कादराबाद की मोनिका व तनीषा स्कूटी से किसी काम से बाजार जा रही थी। इस बीच जब वे दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादरबाद के पास पहुंची तो तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवती सड़क पर गिरने से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि कार किसी की है। अभी मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
